DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद बिहार के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत – सुधांशु मिश्रा

जहानाबाद बिहार के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत - सुधांशु मिश्रा
InShot_20250304_102554830

जहानाबाद के भाजपा युवा नेता सुधांशु मिश्रा ने बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और निवेशजैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। सुधांशु मिश्रा ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार – 21वीं सदी का सपना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बिहार की आर्थिक प्रगति के आंकड़े इसकी बेहतरी की गवाही देते हैं। इस बार बिहार का बजट ₹3,16,895 करोड़ तक पहुंच गया है, जो राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था और सतत विकास का प्रमाण है।
भाजपा नेता सुधांशु मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को इस ऐतिहासिक बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और इसे बिहार के विकास में एक मील का पत्थर बताया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़