DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने बिहार बजट को बताया विकास उन्मुखी

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा नेता निरंजन केशव प्रिंस ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

प्रिंस ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और सुशासन की नीति के अनुरूप यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन पर केंद्रित है। उन्होंने बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाए गए आवंटन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
निरंजन केशव प्रिंस ने बताया कि बजट में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं में वृद्धि से उनकी आय में बढ़ोतरी होगी और कृषि को और सशक्त बनाया जाएगा वही सरकारी स्कूलों और सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने साथ आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बढ़ाए गए बजट का स्वागत किया,
साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं के लिए सुरक्षा, शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ाने को प्राथमिकता देने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है,साथ ही साथ प्रमुख शहरों में पिंक बस चलाने का प्रावधान स्वागत योग्य हैं।सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिक बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

“बिहार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है” – निरंजन केशव प्रिंस

प्रिंस ने कहा कि यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि जदयू सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है, और यह बजट उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने प्रदेश के युवाओं से इस बजट का लाभ उठाने और सरकार की योजनाओं में भागीदारी निभाने की अपील की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News