DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर में खराबी के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बचे तीर्थयात्री

Helicopter carrying pilgrims makes emergency landing in Kedarnath

तीर्थयात्रियों को बाबा केदारनाथ धाम दर्शन कराने ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होते-होते बच गया। शुक्रवार सुबह क्रिस्टल कंपनी का हेलिकॉप्टर को रोटर में दिक्कत के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जिसके चलते वह हेलीपैड से काफी दूर उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 6 तीर्थयात्री घबरा गए । सभी यात्री सुरक्षित हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की है। हादसा फाटा से केदारनाथ धाम जाते समय हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक, सभी यात्रियों की मेडिकल जांच की गई है, जिसमें किसी को भी चोट नहीं आने की पुष्टि हुई है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त वीएस पांडे के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने 2 चक्कर लगाए। तीसरे चक्कर में, इसके ब्लेड अचानक खराब हो गए। लेकिन पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं दूसरी रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद भी पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतार लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है। बता दें कि इन दिनों चार धाम यात्रा के तहत तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने के बाद से लगातार केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का पहुंचना जारी है। हर रोज औसतन 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। 9 हेलिकॉप्टर कंपनियां धाम तक तीर्थयात्रियों को पहुंचा रही हैं। ऐसे में इस घटना ने तीर्थयात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News