DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Happy birthday Anil Kapoor: Digital Women Birthday Special

Happy birthday Anil Kapoor: Digital Women Birthday Special

एक्शन-टपोरी से लेकर कॉमेडी तक अनिल कपूर ने फिल्मी पर्दे पर दर्शकों में छोड़ी अलग छाप

आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार की बात करेंगे जिन्होंने फिल्मों में एक्शन, टपोरी और कॉमेडी के किरदार निभाकर में दर्शकों में अपनी अलग छाप छोड़ी । बॉलीवुड का ‘झक्कास’ और हरफनमौला एक्टर आज भी बॉलीवुड में सक्रिय है। फिल्म इंडस्ट्रीज में चार दशक लंबे करियर के बाद उतने ही एनर्जी के साथ फिल्मी पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं, जैसे कि उन्होंने अभी शुरुआत की हो। जी हां हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर की । वे उतना ही काम कर रहे हैं जितना काम अन्य युवा कलाकार कर रहे हैं । कुछ साल पहले ही उनकी ‘मुबारकां’ और फन्ने खां’ रिलीज हुई थी। बता दें कि कल यानी 23 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपने दिवंगत पिता जी के जन्मदिवस पर सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर याद किया है । सबसे खास बात यह है कि आज ही उनकी नई फिल्म ‘एके वर्सेस एके’ भी रिलीज हो रही है । अनिल कपूर का जन्‍म 24 दिसंबर 1956 को फिल्म निर्माता सुरेंद्र कपूर के घर मुंबई में हुआ था। आज वह 64 साल के हो चुके हैं । उनके घर का माहौल पूरा फिल्मी था। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्ध निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी अभिनेता हैं। लेकिन अनिल को बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष भी करना पड़ा था। अनिल ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में उमेश मेहरा की फिल्‍म ‘हमारे तुम्‍हारे’ एक सहायक अभिनेता के तौर पर की थी। इसके बाद भी उन्‍होंने ‘हम पांच’ और ‘शक्ति’ जैसी फिल्‍मों में काम किया । इसके बाद उन्‍हें एक बड़ा मौका‍ मिला और उन्‍होंने यश चोपड़ा की फिल्‍म ‘मशाल’ में काम किया। इस फिल्‍म में उन्‍होंने दिलीप कुमार के साथ काम किया था। फिल्म की सफलता के बाद अनिल कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा ।

वर्ष 1983 में रिलीज हुई ‘वो सात दिन’ अनिल कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म थी—–

अनिल कपूर ने फिल्म ‘वो सात दिन’ में पद्मिनी कोल्हापुरी साथ अभिनेता के तौर डेब्यू किया था। यह फिल्म सिनेमा पर्दे पर वर्ष 1983 को रिलीज हुई थी । ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुपरहिट रही । इसके बाद अनिल कपूर की बॉलीवुड में खास पहचान बन गई । उसके बाद वर्ष 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ ने अनिल कपूर को दर्शकों में लोकप्रिय स्टार बना दिया । फिल्म के डायलॉग दर्शकों को खूब पसंद आए थे। बेहतरीन संवादों, गंभीर जज्बात, रोमांस, और मारधाड़ से भरपूर फिल्म ‘मेरी जंग’ सर्वश्रेष्ठ कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उनका अभिनय उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनयों में से एक माना जाता है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया । अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह जल्द ही दर्शकों में छा गए । उन्‍होंने अभी तक लगभग 125 फिल्‍मों में काम किया है । बता दें कि वर्ष 1984 में उन्‍होंने सुनीता कपूर से शादी की। उनके तीन बच्‍चे हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं दूसरी बेटी रिहा कपूर प्रोड्यूसर और एक फैशन डिजाइनर हैं, वहीं बेटा हर्षवर्धन भी कुछ फिल्मों में दिखाई दिया है । अभी लगभग 2 वर्ष पहले अनिल कपूर की बेटी सोनम ने आनंद आहूजा के साथ शादी की । सोनम कपूर सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं।

90 के दशक में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी—

90 के दशक में अनिल कपूर ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी, जिससे बॉलीवुड और दर्शकों में वह सुपरस्टार बन गए । जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बेटा’, ‘तेजाब’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘वेलकम’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘त्रिमूर्ति’ और ‘शूट आउट एट वडाला’ शामिल है। उनकी जोड़ी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ खासा पसंद की गई। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने फिल्‍म ‘परिंदा, ‘ईश्वर’, ‘राम लखन’, ‘किशन कन्हैया’, ‘जीवन एक संघर्ष’, ‘जमाई राजा’, ‘खेल’ और ‘बेटा’ फिल्‍मों में काम किया था। माधुरी के अलावा उनकी जोड़ी श्रीदेवी के साथ भी सराही गई। श्रीदेवी संग उन्‍होंने फिल्‍म ‘मिस्टर इंडिया’, ‘राम अवतार’, ‘लम्हे’, ‘रूप की रानी चोरो का राजा’, ‘हीर रांझा’, ‘लाडला’, ‘मिस्टर बेचारा’ और ‘जुदाई’ जैसी फिल्‍मों में काम किया। इसके अलावा अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय ने दो सुपरहिट फिल्मों में काम किया । ‘हमारा दिल आपके पास है’ और 1999 की हिट फिल्म ‘ताल’ में साथ नजर आए । अनिल और ऐश्वर्या राय की जोड़ी खूब सराही गई। वर्ष 2001 में अनिल को फिल्‍म ‘पुकार’ के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया । यहां हम आपको बता दें कि अपने 40 साल के करियर में फिल्म अभिनेता और निर्माता के रूप में उन्हें छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News