
कोरोना की महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। इस मुश्किल की घड़ी में कई धार्मिक स्थल मदद को आगे आ रहे हैं। वहीं गुजरात के वडोदरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए जहांगीरपुरा मस्जिद को एक कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। जहांगीरपुरा मस्जिद के संचालक ने अस्पतालों में बेड की कमी देखते हुए यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मस्जिद में लोगों की जान बचाने से ज्यादा बेहतर कोई इबादत नहीं हो सकती। जहांगीरपुरा मस्जिद के संचालक इरफान शेख ने कहा कि यह संकट का समय है।

इस मुश्किल दौर से निपटने के लिए सरकार को घेरने के बजाय सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते अभी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जा रही है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते अस्पताल में बेड की कमी आ गई है, ऐसे में हमने इस मस्जिद को अभी कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। फिलहाल, इसमें 50 बेड ऑक्सीजन के साथ लगाए गए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












