
जहानाबाद: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जन-जन के नेता माननीय राहुल गांधी के आगामी 18 जनवरी को पटना स्थित सदाकत आश्रम आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस जिला कार्यालय, जहानाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रभारी मोहन श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस पूरी तैयारी में जुटी है और राहुल गांधी के स्वागत में एक भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है और अपनी खोई हुई विरासत को दोबारा पाने के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने यह भी बताया कि माननीय राहुल गांधी के आगमन से कांग्रेस में पुराने नेता भी दोबारा पार्टी से जुड़ने को तैयार हो रहे हैं, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जहानाबाद और गया जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे और बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि जहानाबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है और वे पटना के सदाकत आश्रम में राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार के हालातों की जानकारी दी जाएगी और कांग्रेस की मजबूती के लिए रणनीति पर चर्चा होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर राहुल गांधी के स्वागत को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












