DW Samachar – Header
BREAKING

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए गए

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की … Read more

20230212_101355
Governor Bhagat Singh Koshyari’s resignation accepted, new governors appointed in many states including Maharashtra
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है। इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

Former Supreme Court Judge, Justice S Abdul Nazeer Appointed as Governor of Andhra Pradesh

बता दें कि राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बन गए हैं। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मेघालय के राज्यपाल बना दिए गए हैं। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़