DW Samachar – Header
BREAKING

Gautam Buddha Setu – मानसून के शुरुआत में ही है ध्वस्त हुई 500 करोड़ की लागत से बनी बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली गौतम बुध सेतु

बिहार में मॉनसून ने शुरुआती दौर से ही तबाही मचा रखी है। राज्य में मानसून की शुरुआत से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से एक ओर जहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न गई है तो वहीं, दूसरी ओर लगातार हादसों की खबर सामने आ रही है।राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले के … Read more

Gautam Buddha Setu
Gautam Buddha Setu
Gautam Buddha Setu

बिहार में मॉनसून ने शुरुआती दौर से ही तबाही मचा रखी है। राज्य में मानसून की शुरुआत से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से एक ओर जहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न गई है तो वहीं, दूसरी ओर लगातार हादसों की खबर सामने आ रही है।
राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में शुक्रवार को बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली धनहा-रातवल पुल की सड़क ध्वस्त हो गई।
बगहा से कई जिलों और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर को जोड़ने वाली धनहा-रतवल पुल जिसे गौतम बुद्ध सेतु का नाम दिया गया था के रोड के टूट जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर बाइक सवार समेत अन्य छोटी वाहनों के ड्राइवर गाड़ी निकाल रहे हैं। लेकिन बड़े वाहन जस के तस सड़क पर खड़े हैं। लगातार बारिश होने की वजह से मरम्मती का काम नहीं शुरू हो पाया है।

बता दें कि 2013 में 26 नवंबर को धनहा-रतवल मुख्य मार्ग और गौतम बुद्ध सेतु का निर्माण लगभग 500 करोड़ की लागत से कराया गया था।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़