DW Samachar – Header
BREAKING

Fugitive Lalit Modi threatened Rahul Gandhi to sue him in UK Court over his Surname remark

मोदी सरनेम पर टिप्पणी से भगोड़े ललित मोदी ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- मामला ब्रिटेन की अदालत में ले जाएंगे
Fugitive Lalit Modi threatend to sue Rahul Gandhi in UK Cour

मोदी सरनेम पर टिप्पणी से भगोड़े ललित मोदी ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- मामला ब्रिटेन की अदालत में ले जाएंगे

Fugitive Lalit Modi threatened Rahul Gandhi to sue him in UK Court over his Surname remark
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर ब्रिटेन में रह रहे ललित मोदी बुरी तरह भड़क गए हैं। ललित मोदी ने गुरुवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला किया और कहा कि वह राहुल के ‘मोदी सरनेम’ वाले बयान और उन्हें भगोड़ा कहे जाने का मुद्दा ब्रिटेन की अदालत में ले जाएंगे। ललित मोदी ने सवाल किया कि किस आधार पर उन्हें भगोड़ा कहा जा रहा है। उन्हें कभी भी दोषी नहीं ठहराया गया है और वह एक सामान्य नागरिक हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं को भी फटकार लगाई और उन पर बदला लेने का आरोप लगाया। दरअसल, बैंकों का घोटाला कर विदेश भागे ललित मोदी ने आज ट्वीट कर राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में राहुल को पप्पू कहकर संबोधित किया। उन्होंने राहुल से पूछा है कि आखिर वह कब दोषी करार दिए गए? क्यों और कैसे भगोड़े हैं? ललित मोदी ने कहा कि वो राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट में जाएंगे और खुद को सही साबित करने के लिए राहुल गांधी को ठोस सबूतों के साथ यहां आएं। ललित मोदी ने कहा है कि मैं राहुल गांधी को यहां मूर्ख बनते देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।

ललित मोदी ललित मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारत के विपक्षी नेताओं के पास करने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि या तो विपक्षी नेताओं के पास गलत जानकारी है या फिर उनमें बदला लेने की भावनाएं हैं। ललित मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेसी देश की जनता को बेवकूफ मत बनाएं। ललित मोदी ने लिखा, आज तक साबित नहीं हुआ है कि मैंने 15 साल के दौरन एक भी पैसा लिया है। लेकिन साफ तौर पर यह साबित हो गया है कि मैंने इस दुनिया में सबसे बड़े खेल आयोजन को संभव बनाया है जिसने करीब 100 अरब डॉलर कमाए हैं। कांग्रेस के किसी भी नेता को यह नहीं भूलना चाहिए कि मोदी परिवार ने 1950 के दशक की शुरुआत से उनके लिए और हमारे देश के लिए इतना कुछ किया है जिसकी वे कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। जितना वे सपने में भी नहीं सोच सकते, मैंने उससे कहीं ज्यादा किया है। बता दें कि ललित मोदी, नीरव मोदी और पीएम मोदी के नाम को साथ में जोड़कर बयान देने के चक्कर में राहुल ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी। मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी जिसके चलते राहुल की सांसदी चली गई। इसके साथ उनसे सरकारी बंगला भी खाली करने को कहा गया है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़