
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय का स्वरूप लेने जा रहा है। अभी तक यहां से रोजाना डोमेस्टिक फ्लाइट ही उड़ान भर्ती हैं। उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड से देश के कई शहरों के लिए हवाई सेवा संचालित है, लेकिन अभी तक दूसरे देशों के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं है। अब जल्द ही देहरादून से पांच देशों के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके अलावा देश के छह शहरों के लिए घरेलू उड़ान शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड से विदेश जाने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन अब कुछ देशों के लिए देहरादून एयरपोर्ट से ही यात्री सीधी उड़ान भर पाएंगे।






पहले चरण में सिंगापुर, दुबई, कोलंबो कुआलालंपुर और बैंकाक के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसकी जानकारी युकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने दी। उन्होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने पर उद्योगपतियों, विदेश में नौकरी करने वाले और घूमने जाने वालों को भी सुविधा होगी। इससे उत्तराखंड का पर्यटन और तीर्थटन बढ़ेगा। इनके अलावा भोपाल, चेन्नई और पटना के लिए घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी। वहीं पंतनगर एयरपोर्ट से भी मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में फ्लाइट से आसानी से जाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को आवेदन देने की आखिरी तारीख 3 अगस्त बताई गई है।
#भाविप्रा का संकल्प – भारत शीघ्र बने विमानन उद्योग की महाशक्ति।
— Airports Authority of India (@AAI_Official) July 13, 2024
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बीते एक दशक में भारतीय नागरिक उड्डयन उद्योग को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न अर्थपूर्ण कदम उठाए हैं जिसमें नवीनतम टर्मिनल भवनों एवं आवश्यक विमानन बुनियादी ढांचे का विकास सम्मिलित है।
साथ ही… pic.twitter.com/QbtodTBSve
वहीं 5 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। युकाडा द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक, अगर एयरलाइंस को लागत और राजस्व के बीच अंतर या बिक्री न होने वाली टिकटों का नुकसान होगा, तो राज्य सरकार वाइबिलिटी गैप फंडिंग के तहत उसका भुगतान करेगी। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट तक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की तैयारी की जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि देहरादून एयरपोर्ट से काठमांडू तक फ्लाइट सितंबर माह में शुरू कर दी जाएगी। यहीं इसका कस्टम ऑफिस भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












