
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर आज एक बार फिर से ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने इस बार अनिल देशमुख के नागपुर वाले घर पर छापेमारी की है।
आपको बता दें की मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोप के बाद अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था, जिसको लेकर ईडी लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले ने 25 मई को अनिल देशमुख के घर पर छापेमारी की थी।
परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा परमबीर सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की थी, जिसमें बताया गया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को हर महीने लगभग 100 करोड़ रुपये की उगाही करने को कहा था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















