DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

ट्रेकिंग के लिए जा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

Emergency Landing of Chief Election Commissioner Rajiv Kumar's Helicopter in Uttarakhand During Trekking Trip
Emergency Landing of Chief Election Commissioner Rajiv Kumar's Helicopter in Uttarakhand During Trekking Trip

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के मुनस्यारी के रालम में बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्‍टर में उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी सवार थे। खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। हेलीकॉप्टर को एक खेत में सफलतापूर्वक उतारा गया। सभी सवार सुरक्षित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम के लिए निकले। लैंडिंग के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारियों को पास के गेस्ट हाउस ले जाया गया। राजीव कुमार ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। झारखंड में दो फेज में वोटिंग होगी। पहले फेज में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर होगा।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी राजीव कुमार ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों और बिहार/झारखंड के अपने राज्य संवर्ग में सेवाएं दी हैं। बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की अकादमिक डिग्री रखने वाले राजीव कुमार को सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य अनुभव है। बता दें कि 19 फरवरी 2025 को राजीव कुमार 65वां जन्मदिन मनाएंगे। संविधान के अनुसार चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News