
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और अन्य लोगों के ठिकानों पर राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी ये रेड उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर हो रही है। जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। इतना ही नहीं उनके सहसपुर स्थित कॉलेज में भी ईडी ने कॉलेज के डायरेक्टर से पूछताछ की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ ही राज्य के कुछ आईएफएस अधिकारियों के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी की खबर है।
#WATCH | ED raids underway at the residence of former Uttarakhand minister Harak Singh Rawat in Dehradun. pic.twitter.com/93iMen6rfb
— ANI (@ANI) February 7, 2024
बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी हो रही है। इस दौरान जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय लेनदेन के मामलों की जानकारी जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को भी देख रही । केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मंत्री के करीबियों पर भी एक्शन लिया है। सूत्रों की मानें तो फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ईडी ने एक्शन लिया है और पीएमएलए के तहत ये कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अगस्त, 2023 में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी। हरक सिंह रावत को बीजेपी ने अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी से निष्कासित करते हुए कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद साल 2022 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हरक सिंह के साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












