DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुकेश और नीता अंबानी, जानें और कौन कौन होंगे शामिल

Donald Trump's Inauguration Ceremony to Witness Attendance of Mukesh and Nita Ambani; Here's Who Else Will Join

Donald Trump’s Inauguration Ceremony to Witness Attendance of Mukesh and Nita Ambani; Here’s Who Else Will Join

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी 20 जनवरी को अमेरिका के नए चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह जानकारी इस ईवेंट की प्लानिंग में शामिल एक अधिकारी ने दी है।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने पहले 2017 से लेकर 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस शपथ लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश और नीता अंबानी को समारोह में एक प्रमुख स्थान मिलेगा। वे ट्रंप की कैबिनेट के नॉमिनीज और निर्वाचित अधिकारियों सहित अन्य प्रमुख मेहमानों के साथ मंच पर बैठेंगे। खबर है कि आज यानी कि 18 जनवरी को अंबानी परिवार वाशिंगटन डीसी पहुंचेगा। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को वर्जीनिया के ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में एक स्वागत समारोह और आतिशबाजी के साथ शुरू होगा। इसके अलावा एक कैबिनेट रिसेप्शन और उपराष्ट्रपति डिनर भी होगा, जिसमें अंबानी परिवार भी शामिल होगा। शपथ ग्रहण से एक रात पहले नीता और मुकेश अंबानी, डोनाल्ड ट्रंप के साथ कैंडिललाइट डिनर में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे कई हाई-प्रोफाइल लोग

अमेरिका के नए राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दिन उनके देश हीं नहीं बल्कि कई देशों के हाई-प्रोफाइल लोग मौजूद रहेंगे। अंबानी परिवार गेस्ट लिस्ट के सबसे प्रमुख नामों में से एक होगा। इसके अलावा टेस्ला, स्पेसएक्स और X के मालिक एलॉन मस्क, Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस, Meta के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग समेत कई टेक दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं। इस मौके पर फ्रांस के अरबपति और टेक एंटरप्रेन्योर जेवियर नील अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहेंगे। मार्क जुकरबर्ग, मिरियम एडेलसन के साथ सोमवार को एक ब्लैक-टाई रिसेप्शन को को-होस्ट कर रहे हैं। इस रिसेप्शन में अंबानी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

वहीं भारत की ओर से राजनैतिक तौर पे विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल रहेंगे। इसके आलावा QUAD के अन्य विदेश मंत्री भी ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने भी अपने जाने की पुष्टि की है। QUAD में शामिल 4 देश अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं।

यह भी पढ़ेदिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी: बड़े वादों के साथ वोटर्स को लुभाने की कोशिश

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News