DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

ब्रिटेन से देहरादून लौटने पर सीएम धामी का भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

Dhami receives rousing welcome in Dehradun

राजधानी दिल्ली से शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून लौटे। एक दिन पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी के स्वागत की तैयारी कर रखी थी। चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंत्री, विद्यायक, महापौर, कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं बताई। कहा उत्तराखंड में निवेश स्थापित होने से रोजगार के अवसर खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम धामी हेलीकॉप्टर से सीधे बन्नू स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे । बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल समेत कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीएम धामी ब्रिटेन से प्रदेश के लिए 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात लेकर आए हैं, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने कहा कि जो ब्रिटेन से सीएम ने 12,500 करोड़ का निवेश प्रस्ताव लेकर आए हैं, उससे प्रदेश में उद्योग बढ़ेंगे, साथ ही तमाम क्षेत्रों में बेहतर काम होगा। अगले महीने 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिंगापुर और ताइवान दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को दुबई भी जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News