DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

इस साल चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि की गई घोषित

Dhami Government Engages in Preparations for Chardham Yatra This Year, Announcement Made for Opening Date of Badrinath Shrine

उत्तराखंड की धामी सरकार ने साल 2024 में होने वाली चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साल 2023 में चार धाम यात्रियों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार अभी से सभी इंतजाम करने में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है। इस साल बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले जाएंगे। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन ओमकेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद तय की जाएगी। जिसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने व्यवस्थाओं को अभी से दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा यात्रा के दौरान पर्यटन विभाग व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करता है। यही वजह है कि साल 2023 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। उन्होंने कहा रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों का आना उत्तराखंड के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा से प्रदेश की इकोनॉमी बूस्ट होती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकताओं में है। साल 2022 में की चारधाम यात्रा के दौरान जो अनुभव मिला था, उसको साल 2023 की चारधाम यात्रा में सुधारा गया है। जिसका नतीजा है कि साल 2023 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे। ऐसे में अनुमान है कि हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने वाली है, जिसको देखते हुए अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सहूलियत और सुविधाएं दी जा सकें। उत्तराखंड के नागरिक उड्डयन विकास प्रधिकरण (यूकाड़ा) प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष आगामी चार धाम यात्रा के जुट गया है। यूकाड़ा ने पंचकेदार में से एक केदारनाथ के लिए हेली सर्विस की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर सिख समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घाघरियां के लिए तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News