DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस में अंदरूनी कलह, टीएमसी, सपा और उद्धव की शिवसेना ने आप को दिया समर्थन

Delhi Elections: Congress Faces Internal Rift as TMC, SP, and Uddhav's Shiv Sena Back AAP
Delhi Elections: Congress Faces Internal Rift as TMC, SP, and Uddhav's Shiv Sena Back AAP

Delhi Elections: Congress Faces Internal Rift as TMC, SP, and Uddhav’s Shiv Sena Back AAP

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के चुनावी कार्यक्रमों ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जहां एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए कमर का कस ली है। वहीं कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनों से ही लड़ाई लड़ रही है। चुनाव से पहले कांग्रेस की लड़ाई की इंडी गठबंधन से ही शुरू हो गई है। दिल्ली में चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में फूट साफ दिखाई देने लगी है। साथी दल कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर भरोसा जता रहे हैं। समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने तो खुलकर केजरीवाल के समर्थन का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कल तक एक-दूसरे की बांहों में बांहें डाल भाजपा को नेस्तनाबूद करने की कसमें खा रहे थे, वह आज एक-दूसरे के ही आमने-सामने आ गए हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुलकर एलान कर दिया है कि वह आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी आम आदमी पार्टी को अपना नैतिक समर्थन दे दिया है। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमारी नेता ममता बंदोपाध्याय प्रत्येक सदस्य का सम्मान करती हैं। हम आप का समर्थन करते हैं जो 2013 से सफलतापूर्वक सरकार चला रही है। कांग्रेस को यह सीखना चाहिए कि भाजपा अपने बयानों के जरिए वोट हासिल कर रही है। कीर्ति आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने अहंकार के कारण मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी या हरियाणा में आप को कोई सीट नहीं दी, जबकि सपा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सीटें दी थीं।

कांग्रेस को क्षेत्र की परवाह किए बिना प्रत्येक पार्टी का सम्मान करना चाहिए और दिल्ली में आप का समर्थन करना चाहिए था, लेकिन वे इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। भाजपा बांग्लादेशी हिंदुओं के बारे में बात नहीं करती है, और दिल्ली में 5 साल के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे जैसे कई दल हैं, जिनके लिए यह तय करना आसान नहीं है कि किसका समर्थन करें। हमने बार-बार कहा है कि कांग्रेस इस देश में एक बड़ी पार्टी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक बड़ी पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं पर चुनाव लड़ने का दबाव होता है, खासकर विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव। लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी के केजरीवाल जी के पास सबसे ज्यादा ताकत है और माहौल यह है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव जीत रही है और अच्छे अंतर से जीत रही है। मुझे दुख है कि हमारी पार्टी या उद्धव ठाकरे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ हैं। कांग्रेस के सम्मानित सदस्य इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे हैं।

लेकिन केजरीवाल जैसे नेता की निंदा करना और उन्हें देशद्रोही कहना, हम इस तरह के बयानों से सहमत नहीं हैं। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर मीडिया से बातचीत में कहा, अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली के लिए काम किया है और दिल्ली का जो चेहरा बदला है, उसे कोई नकार नहीं सकता है। उसे तो स्वीकार करना ही चाहिए। वहीं महाराष्ट्र के सीनियर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि उनको उम्मीद है कि दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को जीत मिलेगी। इसके साथ ही कांग्रेस को उन्होंने आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने की सलाह दे डाली। उनके बयान से एक बात तो साफ हो गई है कि सर्फ साथी दल ही नहीं अपनी ही पार्टी के नेताओं को भी दिल्ली के लिए कांग्रेस की रणनीति खास पसंद नहीं आई है। पृथ्वीराज चव्हाण ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि अच्छा होता अगर कांग्रेस और आप गठबंधन में दिल्ली का चुनाव लड़ते। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल जीत जाएंगे। उनका कहना है कि कांग्रेस भी मैदान में तो है ही, अच्छा होता अगर साथ मिलकर लड़ते। समर्थन मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट लिख ममता बनर्जी को थैंक्स कहा है। केजरीवाल ने कहा कि टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है। बता दें कि 5 फरवरी को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को वोटों की गिनती के साथ ही चुनाव के नतीजों का एलान हो जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय है। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी अपनी बेस्ट टीम उतार रहे हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News