DW Samachar – Header
BREAKING

दरभंगा से मुंबई-दिल्ली पहुंचना हुआ आसान, राजधानी के लिए प्रतिदिन और मायानगरी के लिए सप्ताह में चार दिन विमान सेवा होगी शुरू

बिहार के दरभंगा के लोगों के लिए मुंबई, दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पर निर्भर नहीं रहना होगा। अब दरभंगा से सीधे मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी है। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल … Read more

IMG-20241026-WA0004

बिहार के दरभंगा के लोगों के लिए मुंबई, दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पर निर्भर नहीं रहना होगा। अब दरभंगा से सीधे मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी है। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था। इस संबंध में मैंने 21 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने तथा रनवे का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़