DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे तोड़ने पर उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, कई घायल, शहर में हालात तनावपूर्ण, सीएम धामी ने बुलाई बैठक

4 Dead, 250 Injured In Uttarakhand Violence, Curfew Imposed, Schools Shut

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार दोपहर अवैध मस्जिद और मदरसे तोड़ने पर पूरे शहर में तनावपूर्ण हालात हो गए हैं। तनाव को देखते हुए धामी सरकार ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। बता दें कि कई दिनों से हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन अभियान चला रहा है।

CM Dhami called High Level Emergency Meeting after Haldwani Incident

गुरुवार दोपहर जिला प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मालिक के बगीचे में अवैध रूप से बने मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चलाया है। भारी विरोध के बीच जिला प्रशासन लोगों की एक नहीं सुनी और मस्जिद और मदरसे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने छतों के ऊपर से पुलिस के ऊपर पथराव किया। गुस्साए उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहन भी फूंक दिए हैं। इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं और जेसीबी का शीशा भी टूट गया है। अंधेरा होने से पहले ही हल्द्वानी का बाजार लगभग बंद हो गया था। पटेल चौक, सदर बाजार, लोहार लाइन, सब्जी मंडी, बर्तन बाजार सहित अन्य बाजारों की दुकानें भी बंद हो गई।

Curfew imposed in Haldwani after Miscreants pelted stones at police for demolishing illegal mosque and madrassa

वहीं दूसरी ओर मंगल पड़ाव क्षेत्र में भी बवाल की सूचना पर अधिकतर दुकानें बंद हो गई थी। वहीं प्रशासन का कहना है कि उन्होंने मस्जिद और मदरसा संचालक को पहले नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने नोटिस के बाद भी मस्जिद और मदरसे के कोई दस्तावेज नहीं दिखाए, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। शहर में हालात तनावपूर्ण को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में आपातकालीन बैठक बुलाई। सीएम धामी ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए है। इसी के साथ नैनीताल जिला प्रशासन ने दंगा प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए है।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News