
जहानाबाद,बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जहानाबाद का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। इसी क्रम में हम पार्टी के नेता रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के नेतृत्व में राजगृह होटल में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 19 जनवरी को गांधी मैदान, जहानाबाद में चुन्नू शर्मा के समर्थन में होने वाले विशाल जनसभा की तैयारियों पर चर्चा करना था।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और वक्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि चुन्नू शर्मा जैसे सूझ-बूझ वाले नेता और खुले दिल के व्यक्तित्व का जहानाबाद से प्रतिनिधित्व करना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात होगी।
वक्ताओं ने चुन्नू शर्मा की नेतृत्व क्षमता और उनके विकासवादी दृष्टिकोण की जमकर प्रशंसा की। उनका मानना है कि वे क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने की क्षमता रखते हैं।
चुन्नू शर्मा का जहानाबादवासियों से भावुक अपील
इस अवसर पर चुन्नू शर्मा ने सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा, “आप किसी भी पार्टी या धर्म से ताल्लुक रखते हों, 19 जनवरी को गांधी मैदान, जहानाबाद में हमारे समर्थन में जरूर आएं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जहानाबाद को वह विकास दूंगा, जिसकी अब तक केवल कल्पना की गई है।”
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि 19 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। हर जाति, धर्म और संप्रदाय के लोग चुन्नू शर्मा के समर्थन में गांधी मैदान पहुंचेंगे।
गांधी मैदान में उमड़ेगी ऐतिहासिक भीड़
चुन्नू शर्मा के समर्थन में यह जनसभा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। समर्थकों का मानना है कि गांधी मैदान में जुटने वाली भारी भीड़ उनके राजनीतिक भविष्य को मजबूत करेगी।
अब सभी की निगाहें 19 जनवरी पर टिकी हैं, जब जहानाबाद के गांधी मैदान में जनसैलाब उमड़ेगा और चुनावी राजनीति का नया अध्याय शुरू होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












