JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली के मेहरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड में आज एक नया अपडेट आया है। आज आरोपी अफताब की कोर्ट में पेशी थी क्योंकि आज उसका रिमांड खत्म हो गया था लेकिन कोर्ट ने जो फैसला लिया है उसके हिसाब से कोर्ट ने अफताब की पांच दिनों की और पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए प्रस्तुत किए गए आरोपी अफताब पर दिल्ली पुलिस द्वारा नार्कों टेस्ट की डिमांड को कोर्ट ने मंजूरी दे दी। कोर्ट ने इसके साथ ही पुलिस अफताब को उत्तराखंड और हिमाचल भी लेकर जाना चाहती है क्योंकि पुलिस ने जो दावा किया है उसके अनुसार अफताब श्रद्धा को ले गया था।
कोर्ट के अंदर लाने की बात के बाद कोर्ट के बाहर खूब भगदड़ मची जिसके बाद पुलिस द्वारा फैसला किया गया कि अफताब की सारी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए करवाई जाएगी। ऐसा इसलिए सुनवाई से पहले साकेत कोर्ट में कोर्टरूम के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई है। वहां वकीलों ने आफताब के लिए फांसी की सजा की मांग की। कोर्ट में वकीलों ने ‘श्रद्धा के हत्यारे को फांसी दो, फांसी दो..’ के नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए सुनवाई के पीछे एक और कारण था कि अफताब पर कुछ धार्मिक संगठनों के हमले होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले में भी केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि हमने देश में बलात्कार, बच्चों की हत्या और महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट का प्रावधान किया है। हमने पॉक्सो एक्ट के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट और फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट का रोडमैप बनाया है। कोई भी अपराध हो, अपराधी कोई भी हो, कानून उससे सख्ती से निपटेगा. कोर्ट इस मामले में कार्रवाई करेगी। अदालतों को मजबूत करना सरकार का कर्तव्य है।



















