DW Samachar – Header
BREAKING

India Lockdown | Official Trailer | इंडिया लॉकडाउन’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म की कहानी कोरोना के दौरान लगाए गए लॉकडाउन पर आधारित

India Lockdown | Official Trailer |
India Lockdown | Official Trailer |
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड की नई फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। यह फिल्म कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए देश में लॉकडाउन की कहानी पर आधारित है। लॉकडाउन पर बनने वाली यह पहली फिल्म है। इंडिया लॉकडाउन’ के ट्रेलर में ये साफ दिखाया गया है कि कोरोना काल में किस तरह से लोगों के जीवन में बड़ा फेरबदल हुआ। कोरोना महामारी के चलते पूरा देश ठप पड़ गया था। साल 2020 में देशवासियों ने बंद देश का वो नजारा देखा था, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बता दें कि मार्च 2020 में कोरोना वायरस ने देश में पैर पसारना शुरू किया था। हालात बिगड़ने पर सरकार ने पहले 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया था।

उस समय पूरा देश बंद हो गया था। सड़कें खाली हो गई थीं। मास्क पहनना अनिवार्य हो गया था। हालात तब और भी ज्यादा बिगड़ गए थे, जब कोरोना की दूसरी वेव ने हमला किया था। उस समय ऑक्सीजन की कमी की वजह न जाने कितनी जानें चली गयीं। अस्पतालों में जगह नहीं बची थी। ऑक्सीजन के सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। यहां तक कि शमशान घाट में लाश जलाने तक की जगह नहीं बची थी। वो समय किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इस दर्द को मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म में बहुत ही बारीकी से दिखाया है। इस फिल्म में एक्टर प्रतीक बब्बर, श्वेता बासु प्रसाद, साई ताम्हणकर, अहाना कुमार, प्रकाश बेलावेदी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले महीने यानी 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़