DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का देहरादून पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


पिछले दिनों कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। सोमवार को नवनियुक्त उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के राजधानी देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कुमारी शैलजा के स्वागत समारोह में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सुबह 9 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची और जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत कुमारी शैलजा सड़क मार्ग से डोईवाला, हर्रावाला, रिस्पना पुल होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंची और जहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है और जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारियों, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश प्रभारी बनने के उपरांत उनके प्रथम बार उत्तराखण्ड आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनेकों पदधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News