चीन के होंगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स के 19वें एडिशन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार चल रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन हांगझोउ में सेलिंग में भारत को दूसरा मेडल मिला। भारत के इबाद अली ने मेंस सेलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले नेहा ठाकुर ने 28 पॉइंट के साथ सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का दिन का दूसरा मेडल है। पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर बना हुआ है। जबकि मेजबान चीन पहले नंबर पर है।



आज भारत ने एशियन गेम्स में हॉकी में सिंगापुर को 16-1 से हराकर अच्छी शुरुआत की। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 4 और मंदीप सिंह ने 3 गोल किए। इनके अलावा वरुण कुमार, अभिषेक ने 2-2 गोल किए। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 13 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था। उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 10 मीटर एयर राइफल टीम ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को टी20 मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रोइंग मेंस 4 में जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार, आशीष, रोइंग मेंस क्वाडरपल में परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जैकर खान, सुखमीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। मंगलवार को 15 खेलों के 109 भारतीय खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। सबसे ज्यादा खिलाड़ी मेंस हॉकी और सबसे कम फेंसिंग के होंगे। मेडल टैली में भारत अभी छठे नंबर पर हैं। मेजबान चीन का पहले नंबर पर कब्जा है। अभी तक चीन ने 39 गोल्ड 21 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज जीते हैं। 10 गोल्ड के साथ साउथ कोरिया दूसरे और 5 गोल्ड के साथ जापान तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद उज्बेकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग का नंबर आता है। बता दें कि हर चार साल पर होने वाला यह टूर्नामेंट साल 2022 में होना था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। भारत 655 एथलीटों के साथ एशियन गेम्स 2023 में हिस्सा ले रहा है। 23 सितंबर से शुरू हुआ ये इवेंट 8 अक्टूबर को खत्म होगा। एशियाई खेल जकार्ता 2018 में भारत ने 570 एथलीटों का दल भेजा था। भारत ने एशियन गेम्स में सबसे अधिक 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












