DW Samachar – Header
BREAKING

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने अपना लोगो बदला, सर्विस को अपग्रेड करने की दिशा में बढ़ाया कदम

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बुधवार, 23 अक्टूबर को अपना लोगो बदल दिया है। BSNL ने अपनी सर्विस को अपग्रेड करने के दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही कमर्शियल तरीके से 4G सर्विस लॉन्च करने वाली है। वहीं, अगले साल जून में 5G सर्विस की भी घोषणा … Read more

BSNL launches new logo and new services
BSNL launches new logo and new services

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बुधवार, 23 अक्टूबर को अपना लोगो बदल दिया है। BSNL ने अपनी सर्विस को अपग्रेड करने के दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही कमर्शियल तरीके से 4G सर्विस लॉन्च करने वाली है। वहीं, अगले साल जून में 5G सर्विस की भी घोषणा कर सकती है। हाल ही में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस ने BSNL ने अपनी कई अपकमिंग सर्विस को शोकेस किया था। कंपनी ने आज दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना नया लोगो और स्लोगन लॉन्च किया है। साथ ही, कंपनी ने 7 नई सर्विस भी पेश की है। BSNL ने 2000 के बाद अपने लोगो को बदल दिया है। साथ ही, स्लोगन को भी अब बदल दिया गया है। BSNL के लोगो में पहले नीले और लाल रंग का ऐरो था, जिसे अब उजले और हरे रंग का कर दिया गया है। वहीं, पहले के लोगो में ग्रे रंग का गोला था, जो अब पूरी तरह से बदल दिया गया है। लोगो का डिजाइन पहले की तरह ही रखा गया है। इसके बीच के गोले का रंग भगवा यानी केसरिया कर दिया गया है। साथ ही, गोले में भारत का मैप दिखेगा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़