DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bollywood News: Trailer of Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi released

गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल , दमदार अभिनय करते नजर आईं आलिया भट्ट

Bollywood News: Trailer of Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi released

बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म है।
पहले यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसके रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब इस फिल्म को 25 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की एक किताब माफिया क्वींस के एक अध्याय पर आधारित है जिसमें गंगूबाई का जिक्र किया गया है, जिसका किरेदार आलिया भट्ट ने निभाया है।

सच्ची कहानी पर है आधारित:

दरसल गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ी से थी इसी के चलते उनका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी पड़ा था। वे गुजरात के एक बड़े परिवार की लड़की थी जो की अपने पिता के दफ्तर में काम करने वाले अकॉउंटेंट के प्यार में पड़ जाती है।
इसके बाद दोनों घर से भाग जाते है और मुंबई आकर रहने लगते है। जहां वो उसे कोठे पर बेच देता है और इस तरीके से वो आगे चलकर खुद का कोठा चलाने लगती है।

गंगूबाई ने वेश्यावृत्ति में लिप्त औरतों के लिए बहुत से काम किए थे साथ हीं उन्होंने अनाथ बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बहुत से अच्छे कदम उठाए थे।
फिल्म की पूरी कहानी गंगूबाई की जीवन पर आधारित है।

फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, विजयराज और एक्टर विक्रांत मैसी भी नजर आने वाले है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News