DW Samachar – Header
BREAKING

यूपी के सीतापुर में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान चली बम और गोलियां चलीं, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कसमंडा ब्लॉक में आज नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। नामांकन करने जा रही भाजपा से बागी उम्मीदवार को रोकने को लेकर हुए बवाल के दौरान हथगोले चले और कई राउंड फायरिंग भी हुई।घटना के बाद भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे हालात को काबू में करने का … Read more

WhatsApp Image 2021-07-08 at 15.10.01

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कसमंडा ब्लॉक में आज नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। नामांकन करने जा रही भाजपा से बागी उम्मीदवार को रोकने को लेकर हुए बवाल के दौरान हथगोले चले और कई राउंड फायरिंग भी हुई।
घटना के बाद भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे हालात को काबू में करने का दावा कर रही है। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए आज जिले के 19 ब्लॉक में नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच कसमंडा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी अपना नामांकन करने के बाद ब्लॉक से चली गई। बताया जाता है कि कुछ देर बाद निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी नामांकन करने ब्लॉक के अंदर जा रही थी तभी उन्हें गुड्डी देवी के समर्थकों ने रोक दिया।
मुन्नी देवी भाजपा से ही टिकट मांग रहीं थीं, लेकिन नहीं मिलने पर बगावत करते हुए वह निर्दलीय के रूप में नामांकन करने जा रही थीं। इसी को लेकर वाद-विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के दौरान मामला तूल पकड़ गया और देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। कई राउंड फायरिंग के बीच हथगोले भी चले। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मामला बढ़ते देख पुलिस को हालात को काबू में करने के लिए भीड़ पर लाठियां भी चलानी पड़ी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़