DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण और स्काउट-गाइड सम्मान समारोह संपन्न

Blanket distribution among the needy and scout-guide felicitation ceremony concluded

जहानाबाद  बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर, जहानाबाद में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य के साथ वर्ष 2024 में प्रशासनिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करने वाले स्काउट-गाइड सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं स्काउट-गाइड के सम्मानित सदस्य निरंजन केशव प्रिंस ने की। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड का यह कार्य “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को दर्शाता है। स्काउट-गाइड से प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं अनुशासनशील और आत्मविश्वासी बनते हैं। उद्घाटन करते हुए शिक्षक एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से लीडरशिप की कुशलता और जरूरतमंदों की सेवा करने का पाठ सिखाया जाता है। उन्होंने इसे मनुष्य का प्रथम कर्तव्य बताया।
मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि स्काउट-गाइड से प्रशिक्षित युवा अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन सहजता से करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के सक्रिय सदस्य नीतीश, गौतम, अंकित, रविरंजन, अभिजीत, निशा भारती, निभा, श्वेता, प्रियंका, सलोनी और रिया कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मुख्य आयुक्त कुमार त्रिपुरारी उर्फ कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक जिला संगठन आयुक्त शुभम कुमार ने दिया। इस मौके पर विभूति नारायण सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विद्यासागर, शिक्षक सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News