
BJP Slams Mark Zuckerberg’s Statement, Accuses of Political Interference
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘2024 का साल दुनिया के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा और कोरोना के बाद हुए चुनावों में भारत सहित विश्व में कई देशों की सरकार गिर गई। मार्क जुकरबर्ग के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई है और पलटवार किया है। लोकसभा में बिहार के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, हमने तय किया है कि हम मेटा के लोगों को बुलाएंगे। जुकरबर्ग ने बयान देकर दिखाया है कि कोविड-19 के बाद सरकार के खिलाफ माहौल बनाया गया है, जिसमें उन्होंने भारत का भी जिक्र किया है। उनका यह बयान चिंताजनक है। इस तरह के बयान से पता चलता है कि वह देश के लोकतंत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं और दुनिया को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं कि भाजपा-एनडीए हार गई है। दुबे ने कहा कि हमने तय किया है कि हम मेटा के लोगों को बुलाएंगे। उन्हें माफी मांगनी होगी, नहीं तो हमारी समिति कार्रवाई करेगी। हम समिति के सदस्यों से बात करेंगे और 20-24 जनवरी के बीच उन्हें उपस्थित होने के लिए कहेंगे।भाजपा सांसद और कम्युनिकेशन-इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कहा कि META को गलत जानकारी फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर कहा था, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत में 2024 के चुनाव में 64 करोड़ लोग शामिल हुए। देश के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए पर भरोसा किया।अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, ’80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 2.2 अरब मुफ्त वैक्सीन और कोविड के दौरान भारत ने दुनिया भर के देशों की मदद की। भारत सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी बार की जीत सुशासन और जनता के विश्वास का सबूत है। मार्क जुकरबर्ग द्वारा गलत जानकारी दिया जाना बहुत ही निराशाजनक है। उन्हें विश्वसनीयता बरकरार रखनी चाहिए। जुकरबर्ग का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्हें तथ्यों और विश्वसनीयता को कायम रखना चाहिए। दरअसल, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में जो रोगन के पॉडकास्ट पर दावा किया था कि कोविड-19 के बाद कई देशों में चुनाव हुए और भारत समेत कई देशों की सरकारें गिर गईं। अश्विनी वैष्णव ने उनके इस बयान को निराशाजनक बताया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई प्रमुख उपलब्धियों का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…
यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












