DW Samachar – Header
BREAKING

बंगलुरु में भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या, घर के सामने ही बदमाशों ने किया चाकू से कई बार हमला

बेंगलुरु में गुरुवार 24 जून को दिन दहाड़े भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या कर दी गई । बताया जा रहा है कि इस वारदात को दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके ही घर के सामने अंजाम दिया था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या की वजह रंजिश हो सकती है। पुलिस ने मामले … Read more

BJP corporator stabbed to death in Bengaluru
BJP corporator stabbed to death in Bengaluru

बेंगलुरु में गुरुवार 24 जून को दिन दहाड़े भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या कर दी गई ।

बताया जा रहा है कि इस वारदात को दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके ही घर के सामने अंजाम दिया था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या की वजह रंजिश हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Digital Women Trust

मिली जानकारी के अनुसार , बीबीएमपी की पूर्व भाजपा पार्षद रेखा कादिरेश की गुरुवार को कॉटनपेट में उनके घर के सामने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद रेखा कादिरेश को केंपे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रेखा फूड किट बांट रही थीं। उस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए। उन्होंने धारदार हथियार से रेखा पर कई दफा वार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं।
बता दें की 2018 में सात फरवरी को दो युवकों ने रेखा के पति कादिरेश की हत्या कर दी थी। हालांकि, हमलावरों ने बाद में आत्मसमर्पण भी कर दिया था। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, रेखा ने 2015-20 के दौरान एक बार चलवाडिपल्या वॉर्ड का प्रतिनिधित्व किया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़