DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने नाबालिक का अपहरण कर तेजाब से जलाया

बिहार के मुज़फ्फरपुर से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पहले एक 17 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर, उसे तेजाब से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।मृतक नाबालिक के परिजनों का आरोप है कि पहले उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या … Read more

News
Breaking news live updates

बिहार के मुज़फ्फरपुर से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पहले एक 17 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर, उसे तेजाब से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मृतक नाबालिक के परिजनों का आरोप है कि पहले उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दें की यह घटना मुज़फ्फरपुर के मनियारी थाना इलाके की है। माधोपुर सुस्ता में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की 31 मई को अचानक लापता हो गई थी। परिवारवालों ने पुलिस को बताया की 31 मई को जब वह अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में दो स्कूटी पर सवार कुछ लड़कों ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया था। घरवाले लड़की को तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

Digital Women Trust

लड़की के परिजनों ने 2 जून को मनियारी थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाने के बाद सोनू कुमार और उसके तीन भाइयों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।
इस दौरान कुढ़नी थाना के अकराहा पुल के नीचे से गुरुवार को एक युवती की जली हुई लाश बरामद हुई।
पुलिस ने लड़की के लाश की शिनाख्त की, जिसे बाद पता चला की वो माधोपुर से गायब हुई लड़की ही थी। लाश को तेजाब डालकर बुरी तरह से जला दिया गया था।

फिल्हाल परिजनों की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमें के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अब तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़