DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार को मिला एक और तोहफा, 3 राज्यों को मिलने वाला है इससे लाभ….

बिहार को मिला एक और तोहफा, 3 राज्यों को मिलने वाला है इससे लाभ....
Bihar gets another Highway connecting 3 states

केंद्र सरकार ने बिहार को एक और बड़ा तोहफा देने के लिए तैयार है। सरकार ने रक्सौल-हल्दिया छह लेन एक्सप्रेस-वे का मार्ग (एलाइनमेंट) मंजूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी ने यह फैसला लिया है। बिहार के 11 जिलों से गुजरने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 585.350 किमी होगी।


एलाइनमेंट की मंजूरी प्राप्त होने के साथ सड़क के बनने का रास्ता साफ हो गया है। भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से शुरू होकर मोतिहारी, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, देवघर, दुमका, आसनसोल-दुर्गापुर, हल्दिया तक बनने वाली यह सड़क दो देशों भारत और नेपाल के साथ ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए काफी उपयोगी और मददगार साबित होगी।

Digital Women Trust

20 घंटे का सफर अब बस 11 घंटे में होगा तय….

बता दें कि अभी रक्सौल से हल्दिया के लिए जीटी रोड और पटना-सीतामढ़ी होकर 20 घंटे में आना-जाना पड़ रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से मात्र 11 घंटे में सफर पूरा हो सकेगा। आधा समय लगने के कारण भारत-नेपाल के साथ ही बिहार का झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़