डी डब्ल्यू समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट
- 4 जुलाई को घोषित होंगे CUET UG के नतीजे
- हिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटने के बाद अब तक 11 मौत, 34 लोग लापता
- कल हो सकता है पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, लुधियाना (पश्चिम) से विधायक संजीव अरोड़ा बन सकते हैं मंत्री
- चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा INDIA अलायंस का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
- 60 दिन के गाजा युद्ध विराम के ‘अंतिम प्रस्ताव’ को स्वीकार करे हमास- डोनाल्ड ट्रंप
- पटना के Caelum Restro मॉल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
- जेडीयू और बीजेपी के लोग कटवा रहे हैं गरीबों का वोट: तेजस्वी यादव
- मनी लॉन्ड्रिंग केस: मोहाली कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
- अदालत की अवमानना मामले में बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को 6 महीने की जेल
- J-K: डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का किया स्वागत
- राजस्थान के चुरू के स्कूल में लगी भीषण आग, स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया
- ओडिशा में भारी बारिश होने से क्योंझर में भूस्खलन, मिट्टी में दबे 3 मजदूरों के शव बरामद
- उत्तराखंड: टिहरी से नरेंद्रनगर आ रहा ट्रक रास्ते में पलटा, 10 लोगों के दबे होने की आशंका
- हमारा देश मोहब्बत का देश है, बीजेपी वाले संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं: इमरान मसूद
यह भी पढ़े: बिहार की बेटी को मॉरीशस में सम्मान, हिंदी ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
डिजिटल वूमेन समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट – DW Samachar #dwsamachar #DailyUpdate #DWLatest #LatestNews #EveningNews #NewsUpdates #TodaysUpdate
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












