DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अपने दम पर अकेले लड़ेगी, पूर्व सीएम केजरीवाल बोले- इंडिया गुट से नहीं करेंगे गठबंधन

दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी बिहार में भी आम आदमी पार्टी अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसी साल के आखिर तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने यह घोषणा दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने यह भी साफ किया है कि कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है। आईएनडीआईए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था।केजरीवाल ने कहा, हमने पंजाब में सरकार बनाई, दिल्ली में लगातार जनसमर्थन मिला और अब बिहार की जनता भी बदलाव चाहती है। हम बिहार में अकेले लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। यह साफ संकेत है कि आम आदमी पार्टी अब बिहार को अपने अगले राजनीतिक विस्तार के केंद्र में रख रही है। केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। लेकिन राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी स्वतंत्र रणनीति अपनाएगी। यह बयान गठबंधन सहयोगियों के लिए भी एक राजनीतिक संदेश है कि आप अब केवल सहयोगी भूमिका में नहीं, बल्कि स्वतंत्र राजनीतिक ताकत बनकर उभरना चाहती है। आप के लिए दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मिली हार बड़ा झटका थी। न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज जैसे बड़े चेहरे चुनाव हार गए थे लेकिन अब गुजरात और पंजाब में मिली एक-एक सीट पर जीत के बाद आप फिर से खुद को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। बिहार के विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं जबकि सरकार चला रहे एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।बिहार में इस बात को लेकर भी घमासान मचा हुआ है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन क्यों करा रहा है? इसे लेकर विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। विपक्ष का कहना है कि यह गरीबों, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी समुदाय को उनके वोट डालने से वंचित करने की साजिश है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News