बिहार के सभी थानों में होगी महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, सीएम नीतीश कुमार ने दिया आदेश

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार कदम उठा रहे हैं। राज्य के सभी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने अब उन्होंने राज्य के सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया है।
शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कानून व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारी या महिला पुलिस की नियुक्ति का आदेश दिया।मुख्य मंत्री का कहना है की इससे थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के समस्याओं का समाधान सहज रूप से हो सकेगा। वे खुलकर अपनी तकलीफ महिला अधिकारी को बता सकेंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त को और मजबूत करें। सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्ती को सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















