DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Board Exam 2025: अब प्रवेश पत्र खो जाने पर भी परीक्षा दे सकेंगे बोर्ड परीक्षार्थी, उत्तर-पुस्तिका पर होगी छात्र की फोटो

Bihar Board Exam

Bihar Board Exam 2025: Students Can Now Appear for Exams Even if Admit Card is Lost, Photo to be Printed on Answer Sheet for Identification

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षाओं की बस अब कुछ हीं समय बाकी है। इंटर परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक और मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में किया जाएगा। बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दी है। इंटरमीडिएट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक होगी। वहीं, मैट्रिक परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 21 से 23 जनवरी के बीच होगा।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र से जुड़े निर्देश

इंटर और मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में फोटो संबंधित त्रुटियां हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। यदि एडमिट कार्ड पर गलत फोटो छपी हो या किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर हो, तो ऐसे छात्रों को अपने साथ एक मान्य पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या फोटोयुक्त बैंक पासबुक मान्य होंगे।
जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में त्रुटि है, वे अपने पहचान पत्र की सत्यापित छायाप्रति (राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित) परीक्षा केंद्र पर जमा करेंगे। साथ ही, उन्हें मूल पहचान पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।
केंद्राधीक्षक छात्र के चेहरे का मिलान कर परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे।
इसके बाद छात्रों को डाटा रहित उत्तरपुस्तिका प्रदान की जाएगी।

एडमिट कार्ड खो जाने पर भी दे सकेंगे परीक्षा

वहीं बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी और जानकारी भी दी है। अब अगर किसी छात्र का एडमिट कार्ड खो जाता है, या गलती से वह परीक्षा केंद्र पर नहीं ला पाता है, तो उसकी पहचान उपस्थिति पत्रक में स्कैन की गई फोटो और रोल शीट से सत्यापित कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ेदिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी: बड़े वादों के साथ वोटर्स को लुभाने की कोशिश

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News