बिहार के सहरसा जिले में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

बिहार के सहरसा जिले में शनिवार की सुबह बस्ती इलाके में पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार कल पांच बच्चे पास के तालाब में नहाने गए थे, नहाते समय उनमें से एक बच्चा गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य बच्चे भी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए, लेकिन दुर्भाग्य से वे सभी डूब गए। सभी बच्चों की उम्र 8 से 14 साल के बीच थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान गोलू, आरिफ, इसराफिल, मोहम्मद गुलाब और अबू बक्र के रूप में हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















