भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बेल्लारी में राहुल गांधी ने घरों की छत पर खड़े समर्थकों से सीढ़ियों से चढ़कर मुलाकात की

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 39वें दिन कर्नाटक के बेल्लारी जिले के संगनाकल गांव से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जिसका समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। इससे पहले, राहुल गांधी ने 38वें दिन हलाकुंडी गांव से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भी पदयात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी लोगों से मुलाकात कर फीडबैक भी ले रहे हैं। ऐसे ही कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ समर्थक घरों की बालकनी में खड़े हुए थे। राहुल गांधी ने इन सभी से सीढ़ियों पर चढ़कर मुलाकात की।
यात्रा को 1000 किलोमीटर पूरे हो गए हैं। कांग्रेस ने 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू की थी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक जाएगी। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा’ में कर्नाटक के बेल्लारी के पास हादसा हो गया। कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल चार कार्यकर्ताओं को करंट लग गया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, आज यात्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब बेल्लारी के मोका कस्बे के पास 4 व्यक्तियों को मामूली बिजली का झटका लगा। राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा। भगवान की कृपा से सब ठीक हैं। कांग्रेस चारों को एक लाख की आर्थिक मदद देगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












