DW Samachar – Header
BREAKING

पांचवें टेस्ट मैच में भी भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती सीरीज, टीम इंडिया का निराशाजनक प्रदर्शन

Australia Clinches Border-Gavaskar Trophy with a 3-1 Series Win, India Suffers Crushing Defeat in Sydney Test भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर खराब प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी टेस्ट 6 विकेट से हरा दिया … Read more

IMG-20250105-WA0001

Australia Clinches Border-Gavaskar Trophy with a 3-1 Series Win, India Suffers Crushing Defeat in Sydney Test

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर खराब प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी टेस्ट 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 10 साल में पहली बार 3-1 से जीत ली है। इससे पहले कंगारु टीम ने 2014-15 के सीजन में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया से सीरीज जीती थी। इसके अलावा वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर भारत डब्ल्यूटीसी के फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Digital Women Trust

ट्रैविस हेड 34 और ब्यू वेबस्टर 39 रन पर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा, उस्मान ख्वाजा ने 41 और सैम कोंस्टास ने 22 रन बनाए। भारत से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके। दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम दूसरी पारी में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 181 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी में 4 रन की बढ़त मिली थी।पूरे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही है. सिर्फ यशस्वी जायसवाल ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने सीरीज में अपनी काबिलियत के साथ न्याय किया. इसको अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई पिच पर जमकर नहीं खेल पाया. हालांकि शुरुआत में केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से उम्मीद जगाई थी लेकिन टेस्ट सीरीज के अंत तक आते-आते उनके बल्ले ने भी जंग पकड़ लिया।

जायसवाल ने 391 रन बनाए और इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके बाद दूसरे बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए। केएल राहुल ने (276), ऋषभ पंत ने (255), कोहली ने (190), जडेजा ने (135), शुभमन गिल ने (93) रन औऱ रोहित शर्मा ने 31 रन बनाए। बल्लेबाजों के घटिया परफॉर्मेंस ने भारत से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी छीन लिया।सिडनी टेस्ट में भारत की हार का एक बड़ा कारण जसप्रीत बुमराह का चोटिल होना भी रहा। बुमराह ने इस सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की और 32 विकेट लेने में सफल रहे. इस पूरे सीरीज में बुमराह ने 908 गेंदें फेंकी जिसपर कुल 418 रन बने।

बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कुल 151.2 ओवर की गेंदबाजी की। इसके बाद दूसरे नंबर पर सिराज रहे, जिन्होंने इस सीरीज में 157.1 ओवर की गेंदबाजी की, भले ही सिराज को 20 विकेट मिले लेकिन जिस तरह से दूसरे गेंदबाजों का साथ बुमराह मिलना चाहिए, वो नहीं मिल सका। ऐसे में टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारतीय टीम के पास ऐसा गेंदबाज नहीं हैं जो टेस्ट मैचों में असरदार साबित हो सके। क्या मोहम्मद शमी के न रहने से भी भारत को नुकसान हुआ है। भारत की हार का ठीकरा कोच गौतम गंभीर पर भी फोड़ा जाएगा। एक ओर जहां आपके पास प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज थे, लेकिन उनको ज्यादा मौके नहीं मिले। आखिरी टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। वहीं, आखिरी मैच से कप्तानी में फेरबदल करना और फिर बल्लेबाजी क्रम में बदलान को लेकर बनी रणनीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़