
भारतीय क्रिकेट के जाने माने चेहरे और पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ प्रोविडेंट फंड (पीएफ) घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया, जिन्होंने पुलकेशिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि रॉबिन उथप्पा, जो एक निजी कंपनी “सेंचुरीज़ लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड” का प्रबंधन कर रहे थे,उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का योगदान तो काटा लेकिन उसे उनके खातों में जमा नहीं किया। यह गबन कुल 23 लाख रुपये का बताया जा रहा है।
आदेश के बावजूद गिरफ्तारी नहीं
आयुक्त रेड्डी ने 4 दिसंबर को पुलकेशि नगर पुलिस को एक पत्र लिखकर वारंट को अंजाम देने के लिए कहा। हालांकि, पुलिस ने यह वारंट पीएफ कार्यालय को वापस कर दिया क्योंकि उथप्पा ने कथित तौर पर अपना निवास स्थान बदल लिया है।
अधिकारियों ने शुरू की जांच
पुलिस और पीएफ विभाग रॉबिन उथप्पा का पता लगाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















