DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार में शिक्षा विभाग की एक और गलती आई सामने, पुरुष शिक्षक को मिला मातृत्व अवकाश!

बिहार में शिक्षा विभाग अकसर अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहता है। इस बार फिर से एक ऐसा हीं कुछ अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिससे बिहार शिक्षा विभाग चर्चा में है।दरअसल में वैशाली शिक्षा विभाग ने पुरुष शिक्षक को ही मातृत्व अवकाश दे दिया। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को गर्भवती मान … Read more

Another Blunder by Bihar Education Department: Male Teacher Granted Maternity Leave!
Another Blunder by Bihar Education Department: Male Teacher Granted Maternity Leave!

बिहार में शिक्षा विभाग अकसर अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहता है। इस बार फिर से एक ऐसा हीं कुछ अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिससे बिहार शिक्षा विभाग चर्चा में है।
दरअसल में वैशाली शिक्षा विभाग ने पुरुष शिक्षक को ही मातृत्व अवकाश दे दिया। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को गर्भवती मान लिया। यह मामला महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है। जहां पर तैनात बीपीएससी टीचर को शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती बताकर छुट्टी दे दिया गया है। शिक्षा विभाग की मानें शिक्षक गर्भवती हैं और इसी के कारण उसकी छुट्टी दिया गया है। विभाग ने शिक्षक द्वारा दी गई छुट्टी के आवेदन को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया।

अधिकारियों में मचा हड़कंप

Digital Women Trust

अब इस बात का खुलासा हुआ तो शिक्षक के साथी उनका मजाक उड़ने लगे। कहने लगे कि मैटरनिटी लीव सिर्फ महिला कर्मचारियों के लिए होता है लेकिन वैशाली जिला में शिक्षा विभाग में इसे उल्टा करते हुए पुरुष शिक्षक के लिए मैटरनिटी लीव शुरू कर दिया है। यह खबर सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ

लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि एक पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश कैसे मिल सकता है? इस से कुछ दिनों पहले हीं वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड स्कुल के प्रधान अध्यापक द्वारा अंडा चोरी का मामला सामने आया है। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल करते हुए यह बात कही है। गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ है। पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती। इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़