DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 11 जुलाई 2025

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष:

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। विवाह संबंधी प्रस्ताव सफल रहेंगे।

वृषभ:

लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद समाप्त होगा। मित्रों की सहायता से कार्य पूर्ण होंगे। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन:

पारिवारिक मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी से विवाद करने से बचें। संतान से जुड़े किसी बड़े नुकसान की आशंका है।

कर्क:

निजी जीवन में तनाव रहेगा, अज्ञात भय मन को विचलित करेगा। धन प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।

सिंह:

व्यवसाय पर ध्यान दें, अन्यथा हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा व निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी, परंतु कर्ज से मुक्ति में समय लगेगा।

कन्या:

सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। आगामी कार्यक्रमों की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। मनमानी से हानि संभव है। व्यर्थ खर्च और विवाद से बचें।

तुला:

जिसे आप अपना मानते थे, वही धोखा दे सकता है — सतर्क रहें। सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। भाग्यवृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक:

व्यवसाय में नई योजनाएं बनेंगी और शीघ्र ही लागू भी होंगी। कार्यप्रणाली में बदलाव संभव है। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नए राजनीतिक संबंध बनेंगे, परंतु अपने ही लोग प्रगति में बाधा बन सकते हैं।

धनु:

आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि क्रोध पर नियंत्रण रखें और धैर्य बनाए रखें, तो सफलता निश्चित है। बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के योग हैं। धन लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं।

मकर:

मानसिक तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिजनों का सहयोग न मिलने से क्रोध आ सकता है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

कुंभ:

आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। संतान के कारण मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। नए लोगों से व्यवहार करते समय सतर्क रहें। पुराने मित्र से भेंट संभव है। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

मीन:

आप हाल ही में कुछ अधिक बोलने लगे हैं — वाणी पर संयम रखें। विवादों को बढ़ावा न दें। संपत्ति संबंधी कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्यवृद्धि के प्रयास सफल होंगे।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़