
कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच राजधानी दिल्ली समेत, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और गुजरात में कोरोना के गंभीर स्वरूपों का पता चला है जो कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं।
देश के 174 जिलों में कोरोना के ‘अल्फा’, ‘बीटा’, ‘गामा’ और ‘डेल्टा’ स्वरूप की मौजूदगी का पता चला है। कोरोना के इन नए स्वरूपों की वजह से एक बार फिर कोरोना के तेजी से संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।
बता दें की कोरोना वायरस के 120 से भी अधिक म्यूटेशन की पहचान भारत में हुई है, लेकिन इनमें से अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा स्वरूप ने सबसे अधिक असर है। इसके बाद ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप भी तेजी से बढ़ रहा है
कोरोना का यह नया स्वरूप कोविड वैक्सीन ले चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















