DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा का किया शुभारम्भ

Uttarakhand Chief Secretary Radha Raturi launches electronic bus service for secretariat personnel

ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय के कार्मिकों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय कार्मिकों के लिए इस इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा के संचालन से कार्मिक लाभान्वित होंगे तथा साथ ही देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी तथा सचिवालय के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News