DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंपी कमान, 28 सदस्यीय कमेटी घोषित, इन नेताओं को मिली जगह

State President Karan Mahara to lead 28 member Uttarakhand Pradesh Congress Committee amidst Lok Sabha Elections 2024
State President Karan Mahara to lead 28 member Uttarakhand Pradesh Congress Committee amidst Lok Sabha Elections 2024
State President Karan Mahara to lead 28 member Uttarakhand Pradesh Congress Committee amidst Lok Sabha Elections 2024

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति घोषित हो गई है। चुनाव समिति की कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा संभालेंगे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जो पत्र जारी किया है उसके अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं को प्रदेश चुनाव समिति में स्थान दिया गया है।

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, गुरदीप सिंह सप्पल, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को स्थान मिला है। इसके साथ ही पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया प्रकाश जोशी भी चुनाव समिति में शामिल हैं। इन सबके साथ ही अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट को कमेटी का मेंबर बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, विधायक ममता राकेश, बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी भी कांग्रेस की लोकसभा चुनाव समिति में हैं।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News