DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

दुखद हादसा: रुड़की में ईंट के भट्टे की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, आठ घायल, ईंटों की भराई के दौरान हुआ हादसा

Breaking News: 5 laborers died, 8 injured due to collapse of brick kiln wall in Uttarakhand's Roorkee
Breaking News: 5 laborers died, 8 injured due to collapse of brick kiln wall in Uttarakhand's Roorkee
Breaking News: 5 laborers died, 8 injured due to collapse of brick kiln wall in Uttarakhand’s Roorkee

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में एक ईंट के भट्टे की कच्ची दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि आठ घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईंटों के नीचे दब गए। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News