केरल में कोविड 19 के नए वैरिएंट जेएन. 1 मिलने के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि कोविड 19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का फिलहाल उत्तराखंड में कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 260 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,828 हो गए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने भी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं ।

यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












