DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने परिवार समेत बाबा बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना, मंदिर समिति को दान किए 5 करोड़ रुपए

Mukesh Ambani Visits Badrinath & Kedarnath to Offer Prayers

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी गुरुवार को परिवार समेत उत्तराखंड स्थित बाबा बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे । सबसे पहले मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने स्पेशल चार्टर्ड हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पहुंचे। यहां मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुकेश अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। भगवान बद्रीनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने चेक के माध्यम से ये धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बाबा केदार के धाम में भी पूजा अर्चना की। मुकेश अंबानी के केदारनाथ धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी और पंडा समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां उन्होंने भगवान शिव का महाभिषेक और भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वहां से वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। मुकेश अंबानी हर साल उत्तराखंड के धाम में भगवान के दर्शन के लिए आते है। पिछले साल पर परिवार के कुछ सदस्यों के साथ उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ बाबा के दर्शन किए थे। तब उन्होंने मंदिर समितियों को 5 करोड़ रुपये दान स्वरूप सौंपे थे। बता दें कि बदरी केदार यात्रा में इन दिनों सबसे ज्यादा श्रद्धालु और वीआईपी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी बद्री केदार के दर्शन किए थे। इससे पहले ऋषभ पंत ने भी दोनों धाम के दर्शन किए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News