DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

देश में आज एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होंगी शुरू, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, जानिए किस रूट पर दौड़ेंगी

PM Modi to launch ₹12k crore projects in UP, flag off 2 Vande Bharat trains
PM Modi to launch ₹12k crore projects in UP, flag off 2 Vande Bharat trains
PM Modi to flag off nine Vande Bharat Express trains

देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत के सफर में आज पहली बार ऐसा मौका है जब 9 ट्रेन एक साथ शुरू हो रही हैं। फिलहाल देश में 25 रेलवे रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 24 सितंबर से देश के 34 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे पीएम मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। ये 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। इनमें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। यह नई 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इस रूट पर चलेगी। उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस हैं । बताया जा रहा है कि पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के एसी एग्जीक्यूटिव क्लास में खाना-नाश्ता के साथ एक यात्री का किराया 2,650 रुपये होगा। वहीं एसी चेयर कार के लिए यात्रियों को 1,450 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि वंदे भारत पूरी तरह स्वदेशी ट्रेन है, जिसका इंजन यहां बनता है, कोच यहां बनता है। इस ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं हैं जो दूसरी ट्रेनों में नहीं मिलती्ं। जीपीएस सिस्टम से आप अपनी लोकेशन और ट्रेन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। ऐसी तकनीक का इस्तेमाल है कि तेजी से रफ्तार पकड़ती है और उतनी ही स्पीड में ब्रेक भी लगा सकती है। यानी कि तेज स्पीड भी और समय रहते ब्रेक भी। इस वजह से जो एक जगह से दूसरी जगह की दूरी रहती है, उसको कवर करने में दूसरी ट्रेनों के मुकाबले काफी कम समय लगता है। इसके अलावा जिस तरह से मेट्रो में ऑटोमेटिक दरवाजे रहते हैं, यहां भी वही सुविधा है। जब तक दरवाजे बंद नहीं हो जाते, ट्रेन नहीं चलती, यानी कि यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रहता है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News