DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखण्ड के शिवपुरी टनल में अचानक भरा पानी, इंजीनियर व मजदूर, SDRF ने किया रेस्क्यू

114 engineers and laborers trapped in Shivpuri tunnel successfully rescued
114 engineers and laborers trapped in Shivpuri tunnel successfully rescued
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश की पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस दौरान उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश के चलते टिहरी में शिवपुरी टनल के अंदर अचानक पानी भर गया। इस दौरान यहां काम कर रहे 114 इंजीनियर व मजदूर अंदर ही फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला है।

बता दें कि इस बात की जानकारी एल एंड टी कंपनी शिवपुरी के प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने चौकी प्रभारी शिवपुरी को सूचना दी कि उनकी कंपनी के एडिट-2 की टनल में काम करने वाले मजदूर व इंजीनियर टनल के करीब 300 मीटर अंदर फंस गए हैं। टनल में करीब चार फीट पानी भर गया है। जिसके बाद पुलिस पोकलेन मशीन के साथ तुरंत टनल तक पहुंची और रेरस्क्यू शुरू किया। टनल से पानी की निकासी न होने के कारण टीम को रेस्क्यू में काफी परेशानी उठानी पड़ी। टीम का कहना है कि सभी लोग टनल से निकाल लिए गए हैं और सभी सुरक्षित हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News